फोटो संख्या:81- शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात करते विधायक कंवर सिंह यादव--- स्रोत- पी
महेंद्रगढ़। मंगलवार को विधायक कंवर सिंह यादव ने चंडीगढ़ में शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर भेंट की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ व राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में नई साइंस बिल्डिंग व राजकीय महाविद्यालय में एक अकादमिक ब्लॉक के निर्माण की मांग की। वहीं विधायक ने बताया कि महेंद्रगढ़ में 6 करोड़ रुपये से 17 ग्राम पंचायतों के कच्चे रास्ते को मिली मंजूरी है जिसमें ग्राम पंचायत आदलपुर, पाली, देवनगर, निम्भेहड़ा, पालड़ी पनिहारा, खुड़ाना, झूक, देवास, नांगल सिरोही, बेरी, जोनावास, कोथल कलां, माजरा खुर्द, गढ़ी, श्यामपुरा, डिगरोता आदि शामिल है। संवाद