फोटो 16 अटल श्रमिक किसान कैंटीन का उद्घाटन करते विधायक। विभाग
नारनौल। विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने सोमवार को नई अनाज मंडी प्रांगण में अटल श्रमिक किसान कैंटीन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अटल श्रमिक किसान कैंटीन के माध्यम से श्रमिकों, किसानों और जरूरतमंद लोगों को मात्र 10 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यादव ने बताया कि कैंटीन में आमतौर पर दाल, रोटी, चावल और सब्जी जैसी पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। यह कैंटीन भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप संचालित होगी। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल पटीकरा व वाइस चेयरमैन सुरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।