फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: लापता महिला हत्या, गले में दुपट्टा बंधा मिला; चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय के पास पड़ी मिली लाश

Fri, 14 Jun 2024 11:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी के गांव खुरमपुर में महिला शव मिलने से हड़कंप मच गया। खुरमपुर गांव निवासी ललिता 12 जून को घर से लापता हो गई थी। उसके पति की 2 साल पहले मौत हो गई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के गांव खुरमपुर से लापता ललिता (42) का शव बावल में चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय के पास सुनसान जगह पर पड़ा मिला है। खुरमपुर गांव निवासी ललिता 12 जून को घर से लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने बावल थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। उसके पति की 2 साल पहले मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। साथ ही उसका चेहरा कुचला हुआ मिला। पास में कुछ बड़े पत्थर पड़े मिले। शव की पहचान ना हो इस वजह से चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बावल सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया। बावल थाना प्रभारी लाजपत ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें