नांगल चौधरी। क्षेत्र से 21 जुलाई को एक किशोरी अपने घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 22 जुलाई 2026 को थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर खोजबीन की। पुलिस के प्रयासों से 1 अगस्त 2026 को नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। उसे थाना देवीपुर, झारखंड क्षेत्र से सकुशल ढूंढा गया। संवाद