फोटो नंबर-03प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत: संस्था
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को मोहल्ला मिश्रवाड़ा में मंजू सोनी के निवास से प्रभात फेरी निकाली गई। मुख्य यजमान सुरेंद्र सोनी ने परिवार सहित श्रद्धालुओं का चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया। ठाकुर जी की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने ढोल-मृदंग और झांझ-मंजीरों के साथ राधे-राधे का जाप किया। महिलाएं, बच्चे और युवा भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते आगे बढ़े। जगह-जगह पुष्पवर्षा से भक्तों का स्वागत हुआ। प्रभात फेरी से पूरा मोहल्ला भक्तिमय हो गया। संवाद