फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोकगीतों व बालिका सुरक्षा नारों से गूंजा मिश्रवाड़ा मोहल्ला

विज्ञापन
फोटो नंबर- 15मोहल्ला मिश्रवाड़ा में जागरूकता रैली निकालती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्थानीय महिल
विज्ञापन
नारनौल। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नारनौल के मिश्रवाड़ा मोहल्ले के वार्ड नंबर 21 में बालिका सुरक्षा व शिक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध समाजसेविका व जिला एडवाइजरी कमेटी पीसी एंड पीएनडीटी सदस्या डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या मुख्य वक्ता के रूप से उपस्थित रही। उनके नेतृत्व में यह रैली बालिका सुरक्षा स्लोगन पट्टियों, नारों व लोकगीतों के साथ आसपास के वार्डों से होकर गुजरी। कन्या भ्रूण जांच निषेध जिला कमेटी सदस्या डॉ. कृष्णा ने बताया कि बेटियां आज सर्वोच्च पदों पर आसीन है और विश्व में कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आंगनबाड़ी वर्कर सिलोचना ने बाल विवाह की पूर्णतया रोकथाम और बेटियों को पढ़ाने की बात कही। इस जागरूकता रैली में महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी वर्कर सिलोचना व समाजसेविका डॉ. कृष्णा आर्या के साथ सुखविंदर आशा वर्कर, अनुज यादव सुपरवाइजर, सुमित्रा हेल्पर, सपना, मनीषा, विद्या, कृष्णा, मीनू, रेखा, सुशीला, रक्षा, संतोष, रोशनी, मीनू, रेखादेवी, प्रियंका, मिनाक्षी, पूनम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें