फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: धरनास्थल पर पहुंचे मंत्री, ग्रामीणों को तीन माह में कट का आश्वासन दिया

Mon, 13 Feb 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर धरना दे रहे लोगों से बातचीत करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीहमा। नारनौल-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152-डी पर गांव जाट गुवाणा दुबलाना के पास वाहन कट की मांग को लेकर गत 29 दिन से चल रहा अनिश्चित कालीन धरना रविवार को राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव के आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया।
ग्रामीण मिश्रालाल, सूबेदार राजेंद्र, सुमन ठेकेदार, जोगेंद्र जेलदार सागरपुर, एडवोकेट हेमंत, सरपंच जाट गुवाना प्रतिनिधि विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को धरना स्थल पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव पहुंचे और धरना दे रहे लोगों से बातचीत की और नेशनल हाईवे पर उनकी कट की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा की इस संदर्भ में उनकी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से बात हुई है। उसके बाद कट को लेकर उपायुक्त नारनौल और जेई एक्सन को मौके का नक्शा कट के लिए बनाने के आदेश जारी कर दिए है। जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उनके नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से टोल प्लाजा पर कट की मांग को लेकर मिलेगा। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने धरना दे रहे लोगों को 3 माह के अंदर टोल प्लाजा पर वाहन कट कराने का आश्वासन दिया और जब तक धरना समाप्त करने की लोगों से अपील की। धरने पर बैठे लोगों ने राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव की बात पर विश्वास करके धरना समाप्त करने की घोषणा की। ग्रामीणों ने कहा की 3 माह के अंदर-अंदर टोल प्लाजा जाट गुवाणा पर वाहन कट नही किया गया तो दोबारा धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच दुबलाना प्रतिनिधि सुरेश, भूप सिंह, दीपक, ओमप्रकाश, पप्पू दुबलाना, हरचंद मास्टर तिगरा, समुंद्र सिंह, अमित राजपूत, रोहतान सरपंच, जोगेंद्र चौधरी, हेमंत सिहमा व भूप सागरपुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें