लॉकडाउन के पहले दिन से ही रसोई चलाकर जरूरतमन्दों को भोजन उपलब्ध करवा रहे।सेव फ़ार्म कोरोना जैन माँगलिक भवन टीम के कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाही के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव स्वयं रसोई पर पहुंचे और टीम कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आज टीम को सम्मानित करते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि यही वो युवा हैं जो मोदी के आह्वान पर लॉक डाउन को कामयाब कर रहे हैं और एक भी व्यक्ति को भूखा नही सोने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, आज नारायण साक्षात तो नही मिल पाएंगे लेकिन किसी ना किसी व्यक्ति के भेष में जरूर मिलेंगे। कार्यक्रम में खाना बनाने वाली टीम के साथ-साथ डिलीवरी करने वाली टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीम प्रधान संदीप जैन ने बताया कि लॉकडाउन के पहले दिन से ही रसोई चलाई जा रही है । लगभग 1500 जरूरतमंद लोगो को प्रतिदिन उनके दरवाजे पर भोजन पहुंचा रहे हैं। जैन समाज के उपाध्यक्ष अजीत जैन ने मंत्री ओमप्रकाश यादव से कहा कि पूरे महेन्द्रगढ में मासक की कमी नहीं रहने दी जाएगी । अजीत जैन ने कहा कि अब तक 10000 मास्क व 3000 डिटोल साबुन व 5000 हेड ग्लवस बाटे जा चुके है।आगे भी मासक व डिटोल साबुन, हेड ग्लवस भी बाटे जाएँगे।कार्यक्रम में जैन समाज के प्रधान भगवान दास जैन , सतीश शर्मा , सुरेन्द्र जैन व अन्य थे।