फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन बाद अनाज मंडी में आज होगी बाजरे की खरीद

Mon, 07 Oct 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मंडी में फसल बेचने के लिए अब किसान को गेट पास के लिए घंटो लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। कृषि विभाग ने सरकारी मंडी में फसल बिक्री के लिए मंडी गेट पास के पंजीकरण के लिए एक नया पोर्टल लांच किया है। इसके लिए मोबाइल एप से डिजिटल गेट पास घर बैठे बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

मंडी सुपरवाइजर अनिल कुमार ने बताया कि किसानों को गेट पास के लिए गेट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था, जिससे बहुत परेशानी होती थी। शुरू की गई नई प्रणाली से किसानों अब ई-खरीद मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके या ‘ई-खरीद वेबसाइट पर जाकर डिजिटल गेट पास बना सकते है। उस गेट पास को लेकर वह मंडी में आकर फसल बेच सकते हैं। इससे किसान को मंडी में गेट पास के लिए लाइन में लगने से मुक्ति मिलेगी। उधर क्षेत्र की तीनों मंडियों में सोमवार से बाजरा खरीद की जाएगी। मार्केट कमेटी व वेयर हाउस के कर्मचारियों व अधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी होने के कारण तीन दिन से बाजरे की खरीद बंद रही है। सोमवार से महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना अनाज मंडी में बाजरे खरीद की जाएगी।
1707 किसानों की 48020 क्विंटल बाजरा की हो चुकी है खरीद
महेंद्रगढ़ मंडी के सुपरवाइजर अनिल कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में वीरवार तक 270 किसानों की 6500 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। अबतक 354 किसानों की 8448 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। कनीना नई अनाज मंडी में तीसरे दिन 621 किसानों से 10 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। अब तक 1165 किसानों से 34369 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी हैं। सतनाली मंडी में 98 किसानों की 2757 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। अब तक 188 किसानों की 5203 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें