फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर मशीन की बेल्ट में शॉल फसने से प्रवासी मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर क्षेत्र में स्थित एक क्रशर में मशीन की बेल्ट की चपेट में आने एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर क्रशर संचालक पर लापरवाही का मामला दर्ज कर नारनौल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया। मृतक झारखंड के रांची का रहने वाला था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रांची झारखंड निवासी मनोज उराव ने बताया कि करीब दो महीने पहले वह, खलु उराव और मृतक 34 वर्षीय विरसू उरांव मजदूरी का काम करने के लिए गांव बायल में बाबा रूप दास प्लांट में आए थे जिसका मालिक अशोक मलिक है तथा वहां पर मनमोहन मुंशी देखरेख करता है। इस प्लांट में क्रशर का कार्य चल रहा था। जिसके झरने को विरसु उराव साफ करने के लिए ऊपर चढ़ा था। ठंड होने के कारण उसने शॉल ओढ़ा हुआ था। जिस कारण विरसु का शॉल मशीन की बेल्ट में फंस गया जिससे उसका गल घुट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनोज ने बताया कि मशीनरी के आसपास मालिक व मुंशी द्वारा कोई सुरक्षा कवच या जाली नहीं लगाई गई थी। इस प्रकार यह हादसा मुंशी और क्रशर मालिक की लापरवाही के कारण हुआ है। उसने बताया कि मृतक विरसु उराव शादीशुदा था और उसके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें