फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान कल और परसों हो सकती है बारिश

विज्ञापन
महेंद्रगढ़-कनीना सड़क पर छाये कोहरे के बीच गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
देर रात छाए कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही। मंगलवार सुबह के समय अधिक कोहरा होने के कारण दृश्यता भी 20 से 30 मीटर ही रही। वाहन चालक लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 व 4 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा जिला कृषि इकाई के मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 6 फरवरी तक मौसम प्रभावित रहेगा। तीन व चार फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद भी मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। किसानों को सलाह दी जाती है कि बारिश की संभावना को देखते हुए गेहूं, सरसों व चना तथा सब्जियों की खेती में रसायनिक छिड़काव न करें। रात के समय कोहरा छाने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पशुओं को खुले में न बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें