फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे को ना, जिंदगी को हां का संदेश : शारदा

विज्ञापन
फोटो नंबर- 19वार्ड-1 में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में उप​स्थित लोग।
विज्ञापन
मंडी अटेली। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वार्ड नंबर 1 में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला पुलिस अधिकारी शारदा देवी ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ का संदेश हर घर तक पहुंचाने की अपील की। वार्ड पार्षद शर्मिला देवी ने कहा कि नशामुक्त और स्वस्थ समाज बनाने में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण सभा प्रधान धर्मेंद्र वशिष्ठ, आनंद शर्मा, कृष्ण अत्री और किशोरी लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें