फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Tue, 09 Apr 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम सदस्यों ने रिवासा में चौपाल व रेलवे ट्रैक के पास पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान की शुरुआत अनूप रिवासा, डॉ. वेदपाल, मास्टर भूदेव, मनोज मेघनवास, राजेश ने की।
विज्ञापन

टीम सदस्य अनूप रिवासा, राजेश, प्रयास श्रीबाला जी संगठन प्रमुख मनोज मेघनवास ने कहा कि जिस तरह मनुष्य को जीवित रहने के लिए भोजन जरूरी है, उतना ही हमारे जीवन में पेड़ पौधे भी महत्व रखते हैं। पेड़ मानव के सच्चे मित्र होते है। टीम के सदस्यों ने समय-समय पर पौधों में खाद, पानी व दवाओं सहित अन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रखरखाव की शपथ ली। इस अवसर पर संदीप, भूदेव, राजेश, पवन व डॉ. वेदपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें