फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव बहु के कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
21jjrp14- गांव बहु के सरकारी कॉलेज में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत : 
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहू में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्लास्टिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण, जल स्रोतों, जीव-जंतुओं, स्वच्छता व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने तथा पुनः उपयोग योग्य विकल्पों को अपनाने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करने के लिए प्रेरित किया और प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले लाभ एवं नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुविधा के लिए प्लास्टिक का उपयोग करते समय उसके दीर्घकालिक पर्यावरणीय प्रभावों को भी ध्यान में रखना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका रेखा ने विद्यार्थियों के लिए प्लास्टिक जागरूकता से संबंधित सार्थक एवं प्रभावी गतिविधि आयोजित करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें