फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लघु नाटिका से दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 02 Oct 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- निजी स्कूल में  कर्मचारियों को सफाई अ​भियान  के प्रति जागरूक करती हस्ती देवी जन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति की ओर से गांधी जयंती को लेकर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को क्षेत्र में अनेक जगह पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को लघु नाटिका व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि आज लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक नजर हैं। आमजन के सहयोग से देश में स्वच्छता का संदेश साकार हो रहा है। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से लोगों में जो जागृति फैलाई है उसका काफी असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें