फोटो नंबर- 05गांव मारोली स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित कर
नारनौल। गांव मारोली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मैट्रिक एवं सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं में मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से सरपंच भीम सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान ओमप्रकाश, रघुवीर सिंह व नारायण नंबरदार उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य राज कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुरेश कुमार, कविता, ज्योति और सुनीता सहित समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद