फोटो संख्या:73- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में सम्मानित विद्यार्थी स्टाफ के साथ--स्रोत- स
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगातार तीसरे वर्ष बेहतरीन परिणाम दिया। यशिका ने विज्ञान में 90.2% और सोहेल खान ने कला में 92.6% अंक हासिल किए। सफलता पर रैली, रोड शो और सम्मान समारोह हुआ। मेधावियों को मेडल दिए गए और सभी को प्राचार्य ने बधाई दी। संवाद