फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर कि आत्महत्या, बेटे की शिकायत पर तीन के विरुद्ध मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव रिवासा में मानसिक रूप से परेशान एक वृद्ध ने बुधवार सुबह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र ने तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव रिवासा निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उसके 66 वर्षीय पिता हवा सिंह ने मानसिक रूप से परेशान होकर फंदे ले लटक कर आत्महत्या कर ली। आरोप लगाया कि उसके पिता को मौसी कलावती, हनुमान व ममता ने मानसिक से परेशान कर रखा था। मृतक के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ममता हरियाणा पुलिस में कार्यरत है जो उसके पिता पर झूठे मुकदमे लगवाती है। वहीं उसकी मौसी ने भी उसके ऊपर धारा 354 लगवा रखी है। इस वजह से उसका पिता हवा सिंह मानसिक रूप से परेशान रहता था। एक जमीन का आपसी बंटवारा भी करवा लिया यह बोलकर की शिकायत वापस ले लेेंगे लेकिन शिकायत वापस नहीं ली। इसकी वजह से हमारी जमीन अधिक ले ली जिसके कारण उसका पिता मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने मृतक के पुत्र जोगेंद्र के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कलावती, हनुमान, ममता के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें