फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर इंटरसिटी के सतनाली रेलवे स्टेशन पर ठहराव को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकानेर इंटरसिटी के सतनाली रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर पूर्व जिला उप प्रमुख भागीरथ सिंह शेखावत सतनाली के नेतृत्व में लोगों ने सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को रेलमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बताया कि सतनाली बीकानेर मंडल का यात्री आय एवं यात्री भार देने वाला महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। सतनाली रेलवे स्टेशन से महेंद्रगढ़, भिवानी, दादरी सहित सीमावर्ती राज्य राजस्थान के झुंझुनू जिले के सैनिक, व्यापारी सहित हजारों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। इसके अलावा बीकानेर मंडल द्वारा वाणिज्यिक दृष्टि से भी सतनाली में बीकानर इंटरसिटी के ठहराव को औचित्यपूर्ण बताया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक भी सतनाली रेलवे स्टेशन पर 22471/72 बीकानेर इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया है। उन्होंने जल्द से जल्द सतनाली रेलवे स्टेशन पर बीकानेर इंटरसिटी 22471/72 का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की ताकि यात्रियों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें