फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुर्घटना में घायल बच्चों की सहायता के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक

Sat, 13 Apr 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीन जोशी व आयोग के मेंबर अनिल लाठर ने गत दिवस हुई स्कूल बस दुर्घटना में घायल छात्रों की सहायता के लिए लघु सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर डीसी मोनिका गुप्ता भी मौजूद थीं। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रवीन जोशी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से घायल बच्चों के लिए हर संभव सहायता मुहैया करवाई जाए, ताकि बच्चों के इलाज में किसी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों को लेकर आयोग पूर्ण रूप से सजग है। किसी भी सूरत में बाल अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। यदि अधिकारों का हनन किया तो उस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन आज घायल बच्चों से करेंगी मुलाकात

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन प्रवीन जोशी व आयोग के सदस्य अनिल लाठर शनिवार को घायल बच्चों से मिलेंगे। इस दौरान उनके साथ जांच कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रवीन जोशी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से घायल बच्चों के लिए हर संभव सहायता मुहैया करवाई जाए, ताकि बच्चों के इलाज में किसी प्रकार की समस्या न आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें