फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 22 मई को वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती समारोह को लेकर की बैठक

Sat, 20 May 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लोक निर्माण विश्राम गृह में 22 मई को होने वाली वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर राजपूत समाज के लोगों ने लोक निर्माण विश्रामगृह में बैठक की। वरिष्ठ अधिवक्ता मदन सिंह शेखावत व राकेश तंवर पाली ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए 21 घोड़े, 10 ऊंट, रथ, आर्मी बैंड, ड्रोन हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की व्यवस्था की गई है। शोभायात्रा से पहले राजपूत समाज के युवा कई चौकों पर पानी की छबील लगाई जाएंगी। पूर्व मार्केट कमेटी के चेयरमैन डालू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर महेंद्रगढ़ शहर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को सफाई की जाएगी। साथ ही माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। कार्यक्रम की सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इस मौके पर कप्तान शेरसिंह, विनोद पाली, अर्चना तंवर, दिनेश तंवर, जोगेंद्र श्यामपुरा, धीरूसिंह, सोनू पाली, दिग्विजय सिंह शेखावत, विष्णु पाली, रविंद्र झगडोली, विकास पाली, मोनू खुडाना, अनुज खुडाना, रविंद्र एडवोकेट, संदीप ठेकेदार सहित राजपूत समाज के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन


22 को मनाया जाएगा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव
कनीना। 22 मई को गुजरवास में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यातिथि प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल एडवोकेट होंगे। शहीद महापुरुषों की जयंतियां मनाने से समाज को प्रेरणा मिलती है। उक्त विचार आयोजन समिति के सदस्य भाग सिंह चेयरमैन, महेंद्र चौहान, बबलू पंच ने गांव मोहनपुर, इसराणा, भोजावास में लोगों को निमंत्रण देते हुए व्यक्त किए। जयंती समारोह को लेकर लोगों में भारी उत्साह तथा जोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें