फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम की मांग को लेकर 28 को बैठक

Fri, 26 Jan 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली मंडी। अटेली में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दौरे के दौरान युवाओं ने क्षेत्र में अच्छी खेल सुविधाओं की मांग उठाते हुए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर, खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर और स्पोर्ट्स विश्व विद्यालय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम की मांग रखी। इस मांग को दरकिनार करते हुए कोई तवज्जो नहीं दी गई। इसी चरण में चलते हुए क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने अपने क्षेत्र में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर, खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर और स्पोर्ट्स विश्व विद्यालय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम की मांग उठाने के लिए संघर्ष की शुरुआत करने हेतु एक बैठक अटेली की अनाज मंडी में 28 जनवरी को सुबह 11 बजे बुलाई गई है। इस बैठक में क्षेत्र के सभी बड़े बुजुर्ग, मातृ शक्ति, जवान, पूर्व सैनिक, पूर्व खिलाड़ी, खिलाड़ी, स्पोर्ट्स टीचर्स, कोच, अकादमी, क्लब व खेल प्रेमी आमंत्रित हैं। बैठक में अच्छी खेल सुविधाओं के लिए शुरू होने वाले संघर्ष पर विचार विमर्श करके आगे की रूप रेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें