नारनौल। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला के प्रस्तावित जिला दौरे को लेकर 24 अगस्त को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। जिला प्रवक्ता नवनीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि अभय सिंह चौटाला 31 अगस्त को महेंद्रगढ़ जिले में पहुंचेंगे। इस दौरान वे 27 सितंबर को नूंह (मेवात) में होने वाले चौधरी देवीलाल सम्मान दिवस समारोह के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देंगे। बैठक रविवार दोपहर 2 बजे जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक के आदर्श कॉलोनी स्थित निवास एवं कार्यालय में होगी। बैठक में दौरे की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। संवाद