फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चौधरी देवीलाल जयंती समारोह की तैयारियों पर 24 को बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जननायक चौधरी देवीलाल का 113वां जन्मदिन 27 सितंबर को है। इस अवसर पर नूह जिले के मेवात में सम्मान दिवस समारोह होगा। इसकी तैयारियों को लेकर महेंद्रगढ़ में एक बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 24 सितंबर को दोपहर दो बजे होगी। बैठक जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक के निवास स्थान पर होगी। यह कार्यालय आदर्श कॉलोनी, अनाज मंडी के पास महेंद्रगढ़ में स्थित है। जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक इसकी अध्यक्षता करेंगे। इनेलो राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य और पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा मुख्य वक्ता होंगे। जिला प्रवक्ता नवनीत सिंह ढिल्लो ने यह जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें