महेंद्रगढ़। आर्य समाज ने 1 अगस्त को सरस्वती विद्या मंदिर नांगल चौधरी में जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य खातौली इसकी अध्यक्षता करेंगे। बैठक का उद्देश्य नई आर्य समाजों का गठन और वेद प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाना है। इसमें सुझावों पर चिंतन होगा और वरिष्ठ आर्यजनों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद