नारनौल। हरियाणा अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ की आम सभा का आयोजन 29 नवंबर को किया जाएगा। बैठक का आयोजन आंबेडकर भवन में सुबह 10 बजे किया जाएगा। संघ के महासचिव रामकिशन मरोडिया ने बताया कि गत 25 अक्तूबर को प्रस्तावित आम सभा में कोरम पूरा न होने के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। बैठक में संघ द्वारा इस वर्ष की गई आर्थिक, सामाजिक व प्रशासनिक गतिविधियों का ब्यौरा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। संवाद