फोटो 12बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य। प्रवक्
मंडी अटेली। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यालय में 14 मार्च को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान को लेकर एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंत्री के निजी सचिव विकास यादव एवं अटेली भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार गनियार ने की। मंडल अध्यक्ष मुकेश ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, सिद्धांत, संगठनात्मक संरचना और जनसेवा के संस्कारों से समृद्ध किया जाएगा ताकि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। संवाद