फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डेरोली जाट निवासी डॉ. हिमांशु बड़कोदिया का लगभग 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह अपने पीछे पांच वर्षीय बेटा, पत्नी, मां तथा तीन भाई छोड़ गए। कोरोनाकाल में उन्होंने सीहमा पीएचसी में सेवाएं दीं। इसके चलते गांव सीहमा के लोगों ने उन्हें सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को अटेली अस्पताल में ड्यूटी पर दो बजे ओपीडी खत्म करके वह अस्पताल में ही रेस्ट रूम में चले गए थे। सुबह जब अस्पताल स्टाफ ने रेस्ट रूम में उनको आवाज दी तब वह नहीं उठे। इस पर स्टाफ सदस्यों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। बताया जाता है वह बेड से नीचे जमीन पर पड़े हुए थे। इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल लाया गया। जहां उनका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। उनका अंतिम संस्कार मौदा आश्रम महेंद्रगढ़ में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में एसएमओ डॉ. विजय कुमार, डॉ. कृष्ण गोठवाल, डॉ. योगेंद्र, डॉ. प्रतीक, भीम सिंह, डॉ. तनुज, राहुल बौद्ध, महेश कुमार, नीरज कुमार, विजयपाल आदि ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें