कनीना। गांव उन्हाणी में टीबी जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने 126 ग्रामीणों की टीबी लक्षणों के आधार पर स्क्रीनिंग की, जबकि खांसी व सीने में दर्द से पीड़ित 40 मरीजों के निशुल्क एक्स-रे किए गए। फार्मेसी ऑफिसर नीरज, नर्सिंग अधिकारी फूलसिंह, रेडियोग्राफर सोहेल खान व चालक भीम सिंह टीम में शामिल रहे। एसटीएस पवन कुमार, टीबीएचवी युद्धवीर, सीएचओ विजेता व स्वास्थ्यकर्मी राजबीर ने ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से अधिक खांसी रहने पर बलगम की जांच करानी चाहिए। टीबी फेफड़ों के अलावा शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। संवाद