कनीना। कनीना स्थित बिजली निगम कार्यालय का दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी आईएएस अमित खत्री ने शुक्रवार शाम को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं की समस्याएं सुन जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की बिजली संबंधित समस्याएं है उनको पूर्ण रूप से ठीक किया जाएगा।
उपस्थित उपभोक्ताओं ने बिजली सप्लाई, पुराने मीटर, बढ़े हुए बिजली के बिलों को ठीक करवाने सहित अन्य मामलों से अवगत करवाया। जिस पर उन्होंने सभी समस्याओं का समाधान करवाए जाने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त बिजली ट्यूबवेल के नए कनेक्शन पर 10 एचपी या उससे कम का कनेक्शन लेने पर सोलर सिस्टम कनेक्शन दिए जाने की बजाए बिजली का कनेक्शन ही दिए जाने की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश भर में यह योजना चली हुई है। इसके अनुसार 10 एचपी से कम लोड वाले कनेक्शन को सोलर कनैक्शन दिए जा रहे है। रजिस्ट्रेशन के हिसाब से लोगों को नए कनेक्शन दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। लोगों ने घरों, दुकानों का भी मीटर लोड बढ़ाने के लिए टयूबवेल ऑपरेटरों की तरफ स्कीम शुरू किए जाने की मांग की। इस दौरान बिजली निगम के कार्यालय में एमडी अमित खत्री ने पौधरोपण कर सभी कर्मचारियों व मौके पर उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
इस मौके पर चीफ वीके अग्रवाल, निदेशक नीरज आहूजा, एससी मनोज यादव, कार्यकारी अभियंता आशुतोष पांचाल, कार्यकारी अभियंता शिवराज सिंह, महावीर पहलवान, एसडीओ उमेश वर्मा, एसडीओ अरुण कुमार, जिला प्रधान शिव कुमार, प्रधान हवा सिंह, राजेश, पवन, सुनील मौजूद रहे।