फोटो संख्या:80- राजकीय प्राथमिक पाठशाला में छात्र मयंक को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य--स्रोत- संस
- फोटो : एक साथ जन्मे तीन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं चिकित्सक।
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा सराय में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र मयंक कुमार का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि छात्र मयंक पुत्र संदीप कुमार का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कक्षा छठी में हुआ है। हाल ही में इसका परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परीक्षा परिणाम में मयंक का चयन हुआ है। इस मौके पर विद्यालय में छात्र मयंक व उसके पिता संदीप कुमार को सम्मानित किया गया। विद्यालय स्टाफ की ओर से छात्र मयंक को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद