फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसान-मजदूर महापंचायत के लिए गांवों में जनजागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) ने 26 अक्टूबर को रोहतक में होने वाली प्रदेश स्तरीय महापंचायत की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन ने निजामपुर क्षेत्र के करोली, मरोली और धानोता समेत कई गांवों में जनजागरण अभियान चलाया। जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह और छाजूराम रावत ने बताया कि महापंचायत में किसान, मजदूर, छात्र, युवा और महिलाएं शामिल होंगे। संगठन भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता रद्द करने, एमएसपी पर सरकारी खरीद की कानूनी गारंटी और किसानों की कर्जमाफी की मांग करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें