फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बैंक कर्मी से मारपीट कर बाइक सवार नकाबपोश ने 1.29 लाख रुपये लूटे

Fri, 12 May 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गांव मांदी में लॉजेस्टिक हब के अंडरपास के पास उज्जीवन स्माॅल फाइनेंस बैंक के कर्मी से मारपीट कर बाइक सवार नकाबपोश चार युवकों ने एक लाख 29 हज़ार रुपये, दो टैब, एटीएम कार्ड लूट ले गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फ़ैजाबाद निवासी हितेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह उज्जीवन स्माॅल फाइनेंस बैक में काम करता हैं। वह ग्राहकों को ग्रुप लोन बांटता हैं व उनसे किस्त लाता हैं। वह वीरवार दोपहर को गांव दोंगली व गांव नांगल शालु से लोन की किस्त लेने के लिए आया था। सुबह दोंगली से किस्त लेने के बाद उसने नांगल शालु से किस्त ली। दोपहर ढाई बजे वह सुनीता पत्नी कुलदीप नांगल शालु से आखिरी किस्त लेकर नारनौल बैंक में जा रहा था, जिसकी कुल रकम 121466 रुपये थी। जब वह ग्राम नांगल शालु से निकल कर ग्राम मांदी के पास लॉजिस्टिक हब के अंडरपास के नजदीक पहुंचा तो सड़क पर एक मोटरसाइकिल रोड के बीच में तिरछी करके लगा रखी थी। चार नकाबपोश लड़कों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवाई और मारपीट करने लग गए। उसकी कमर पर बैग लटका रखा था, जिसमें लोन की किस्त 121466 रुपये व एक नैब, दो बैक के एटीएम कार्ड थे। इसके अलावा उसके खुद के 8500 रुपये भी थे। आरोपी उसका साथ मारपीट कर उसका बैग छीनकर भाग गए। बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज़ कर लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें