नारनौल। एक विवाहिता बिना बताए घर से लापता हो गई। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत में नारनौल निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी रात के करीब दस बजे बिना बताए कहीं चली गई, जिसकी काफी अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कहीं पर भी नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।