मंडी अटेली। क्षेत्र के गांव से एक महिला अपने पुत्र व पुत्री के साथ लापता हो गई। महिला के ससुर ने अटेली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला के ससुर ने बताया कि गत 5 जून को उसकी 32 वर्षीय पुत्रवधू व 13 वर्षीय पोती व 11 वर्षीय पोता अपने गांव ढाना जाने के लिए अटेली बस स्टैंड से गए थे, लेकिन अभी तक वहां नहीं पहुंचे हैं। अटेली पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।