फोटो 04 प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देती छात्रा। स्रोत: स्कूल
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारोली ने खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता-2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विद्यालय, क्षेत्र और शिक्षा विभाग का गौरव बढ़ा है। प्रवक्ता नरोत्तम सोनी ने यह जानकारी दी। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम ने किया था। विद्यालय के विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उन्होंने लोकतांत्रिक परंपराओं और समसामयिक विषयों पर भी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल उनके प्रदर्शन से प्रभावित हुआ। संवाद