फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आधे घंटे की बारिश में कई मोहल्ले व बाजार जलमग्न

Mon, 08 Jul 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मानसून सक्रिय होने के साथ अब जैसे ही उमस बढ़ती है तो किसी भी समय क्षेत्र में बरसात हो जाती है। एक सप्ताह पूर्व हुई तेज बरसात से जहां पूरे शहर में पानी भर गया था। वहीं इसके बाद होने वाली थोड़ी-थोड़ी देर की बरसता में भी जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

रविवार सुबह भी करीब आधे घंटे अच्छी बरसात हुई, जिससे अनेक मोहल्ले व बाजारों में पानी भर गया। सुबह हुई बरसात से मोहल्ला संघीवाड़ा, सैन चौक, पुरानी सराय, पुरानी कचहरी सड़क मार्ग, मोहल्ला रावका, पुल बाजार, मानक चौक, चांदुवाड़ा, नगर परिषद के बाहर व पार्क मार्ग जलमग्न हो गया। नगर परिषद द्वारा बुलडोजर लगाकर पानी निकासी के भरसक प्रयास किए जा रहे, परंतु इसके बाद भी शहर में कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां पर बरसात के पानी की निकासी व्यवस्था ठीक नहीं है। इसी कारण कई स्थानों पर एक दो दिन पहले हुई बरसात का पानी पूरी तरह निकलता नहीं है और दोबारा से बरसात आने पर फिर से पानी लबालब भर जाता है। पार्क मार्ग गली में रविवार सुबह हुई बरसात से फिर पानी भर गया। अब निकासी नहीं होने से दुकानदारों में नगर परिषद व प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त हो गया। पानी की निकासी नहीं होने पर दुकानदार एकत्रित होकर जांच करने पहुंचे की पानी की निकासी में आखिर रुकावट कहां है। दुकानदार जब रेवाड़ी मार्ग पार करके बस स्टैंड के साथ से जा रहे नाले पर पहुंचे तो उन्हें वहां पर पानी की निकासी बंद मिली। दुकानदारों का कहना था कि बस स्टैंड के साथ जहां अब पार्किंग बनी है, वहां से नाले का रास्ता था और पार्किंग वाले स्थान पर छोटे पाइप पानी निकासी के डाल दिए हैं। दुकानदारों ने बताया कि इन पाइपों में भी कूड़ा भरा पड़ा है और पानी की निकासी नहीं हो रही। दुकानदारों ने मौके पर नगर परिषद के कर्मचारियों को भी बुलवाया। जिन्होंने सफाई का प्रयास भी किया, परंतु पानी निकासी के पाइप जमीन के नीचे दबे हाेने के कारण सफाई ठीक से नहीं हो पाई।
बरसात से शहर में जलभराव न हो इसके लिए जेसीबी मशीन लगाकर जहां भी रुकावट है, उसे दूर किया जा रहा है। पार्क रोड गली का पानी अगर बस स्टैंड की पार्किंग वाले स्थान पर रुकावट करता है तो सोमवार को जेई व एमई को भेजकर इसकी जांच करवाएंगे। इससे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर प्रसाद, डीएमसी नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें