फोटो 16कार्यक्रम के दौरान मौजूद सैनी समाज के गणमान्य लोग।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित सैनी धर्मशाला के सभागार में राष्ट्रीय सैनी सभा की ओर से सम्मान एवं नियुक्ति समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने की। प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सैनी से विचार-विमर्श व जिला कार्यकारिणी की सहमति से मानसिंह सैनी को जिला उपाध्यक्ष, मुकेश सैनी एडवोकेट को मीडिया प्रभारी तथा बलवीर सैनी को जिला सचिव नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी ने एकता पर बल दिया। संजय सैनी ने संगठन को समाज की आवाज बताया। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे भी। संवाद