फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मालड़ा पीएचसी में सर्वोत्तम माता बनीं मनीषा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव मालड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सर्वोत्तम माता पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान एएनएम कमला ने महिलाओं से मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण और पोषण से संबंधित प्रश्न पूछे। प्रश्नोत्तरी के आधार पर मालड़ा बास निवासी मनीषा प्रथम, लावन निवासी संगीता द्वितीय और सिसोठ निवासी गार्गी तृतीय रही। अनीता यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को नियमित रूप से संतुलित आहार लेने, स्वास्थ्य की जांच करवाने और बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता सुशीला, सावित्री, सुमन, शारदा, नगीना, पुष्पा और स्वीटी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें