फोटो नंबर- 09मनीष वशिष्ठ एडवोकेट को मिठाई खिलाते अधिवक्ता। स्रोत : संस्था
- फोटो : 1
नारनौल। अधिवक्ता परिषद महेंद्रगढ़ के जिलाध्यक्ष मनीष वशिष्ठ एडवोकेट को संगठन ने बड़ा दायित्व सौंपा है। अब वे जिलाध्यक्ष के साथ फरीदाबाद विभाग के विभाग प्रमुख भी होंगे। फरीदाबाद विभाग में फरीदाबाद व पलवल जिले शामिल हैं। शनिवार को समालखा के माधव सृष्टि भवन में आयोजित प्रांतीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री रणवीर खरकाली, संगठन मंत्री हरि बोरिकर, मुकेश गर्ग, प्रांत अध्यक्ष जगरूप सिंह, प्रांत सचिव शीला तंवर सहित सभी जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद