फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों की आढ़त बढ़ाने की मांग को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के नेता ठाकुर अतरलाल एडवोकेट ने केंद्र व राज्य सरकार से हरियाणा के आढ़तियों की आढ़त बढ़ाने की मांग की है। अतरलाल ने केंद्रीय तथा हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रियों के जरिये उक्त मांग उठाई है। उन्होंने दोनों मंत्रियों को लिखे दो अलग-अलग पत्रों में कहा है कि हरियाणा सरकार ने पिछली गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले आढ़तियों को ढाई प्रतिशत आढ़त देने का वादा किया था। परंतु अब सरकार ने ढाई प्रतिशत आढ़त देने से स्पष्ट इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार बात तो सबका साथ, सबका विकास की करती है परंतु जब किसी समाज को कुछ सुविधा देने की बात आती है तो मुकर जाती है। उन्होंने कहा कि मंडियों में आढ़ती 8 से 10 घंटे खड़े रहकर सरकारी खरीद को सुचारु संचालित करने में मदद करते हैं और इस दौरान 10-20 ग्राम धूल मिट्टी भी उनको खानी पड़ती है। उन्होंने आढ़ती के योगदान को देखते हुए सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार कर आढ़त ढाई प्रतिशत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व जन सर्व समाज की पार्टी है। यदि सरकार ने आढ़त नहीं बढ़ाई तो बहुजन समाज पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें