फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मानव ने प्रश्नोत्तरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया

Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-81 कनीना में मानव का सम्मान करते हुए प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक---संवाद - फोटो : महादेवी घाट पर गंगा का जलस्तर बताता केंद्रीय जल आयोग का गेज।
विज्ञापन
कनीना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल में एडीआर के सौजन्य से चलाए गए सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता रोड रूल्स-लाइफ टूल्स में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के पांचवीं कक्षा के छात्र मानव ने प्रश्नोत्तरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता के लिए विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक, मुख्य अध्यापिका मीना देवी, अध्यापिका मोनू को पुरस्कृत किया तथा बधाई दी। मानव की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिसर में उन्हें सम्मानित किया था। नरेश कुमार कौशिक ने बताया कि मानव को गत दिवस जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में जिला सत्र एवं न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम कुमारी ने उसे इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें