महेंद्रगढ़। गांव चितलांग में स्थित जलघर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस को दी शिकायत में गांव चीतलांग निवासी रामनिवास ने बताया कि उसका भाई अशोक मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार शाम को करीब 7 बजे सूचना मिली कि गांव के जल घर के एक शव पड़ा हुआ है। जब वह जलघर पर पहुंचे तो उन्होंने शव को देखा तो शव उसके भाई अशोक कुमार का था। उन्होंने बताया कि उसका भाई मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसकी मौत जल घर में डूबने के कारण हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई रामनिवास के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।