गांव सराय बहादुर निवासी व्यक्ति की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय सुरेश कुमार के रूप में हुई। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को दोपहर बाद करीब 3 बजे सूचना मिली कि सराय बहादुर के पास रेलगाड़ी की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सराय बहादुर निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई। वह मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है, जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। मृतक के एक लड़का व लड़की है। संवाद