नारनौल। नारनौल में मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से गांव नांगल काठा निवासी दीपक (25) की मौत हो गई। रेलवे लाइन पार करते समय हुए इस हादसे में युवक का धड़ शरीर से अलग हो गया। दीपक शहर में एक दुकान पर काम करता था। वह सुबह अपने गांव से दुकान पर काम करने आया था। इसके बाद वह किसी काम से रेलवे स्टेशन की ओर गया था।