गांव छिलरो के एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
गांव छिलरो निवासी अरविंद (28) गांव में ही सुअर पालन का काम करता था। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे वह शौच के लिए गया था। इसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अरविंद के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। संवाद