रेवाड़ी फुलेरा रेलवे लाइन पर गांव अटेली बेगपुर के समीप एक व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव अटेली निवासी राजेश 40 सोमवार को रेवाड़ी फुलेरा रेलवे लाइन के पास से गुजर रहा था कि अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृत राजेश इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। संवाद