नारनौल। नांगल चौधरी पुलिस ने युवक को गोली मारकर घायल करने के एक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतनलाल उर्फ कालू निवासी माजरा थाना बांसूर अलवर राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हवासिंह निवासी नियामतपुर ने थाना नांगल चौधरी में शिकायत दी थी कि उसे सूचना मिली कि उसके भतीजे को गांव नियामतपुर में अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी। जिसे सीएचसी नांगल चौधरी में भर्ती करवाया गया है। इस पर वह तुरंत अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने उसके भतीजे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।