नारनौल। नारनौल में रेलवे लाइन के पास नर कंकाल मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नर कंकाल नांगल चौधरी फाटक के नजदीक एक फैक्ट्री के पास झाड़ियों में मिला। रेलवे लाइन के पास नर कंकाल मिलने की वजह से जीआरपी को सूचित किया गया। मौके पर जीआरपी ने पहुंचकर नर कंकाल को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी को सूचना मिली कि पिलर नंबर 11 और 12 के बीच फूड फैक्ट्री के पास झाड़ियां में कई टुकड़ों में नर कंकाल पड़ा हुआ था, जिसकी हड्डियां व खोपड़ी पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि कंकाल करीब 6 से 7 माह पुराना है।