फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ लोगों को करें जागरूक : नगराधीश

Thu, 29 Feb 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगराधीश मंजीत सिंह ने वीरवार को लघु सचिवालय में नार्को कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने चिन्हित अपराधों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

नार्को कॉर्डिनेशन की बैठक में उन्होंने कहा कि ग्राम मिशन दल और वार्ड मिशन दल अपने-अपने क्षेत्र में नशे पर निर्भर रोगियों व नशे की लत की पहचान के साथ ही जागरूकता अभियान भी जारी रखें।

उन्होंने आम नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे अपने परिचितों को नशा छुड़वाने के लिए जिला में चलाए जा रहे केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं। निजामपुर रोड पर जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाए जा रहे व नागरिक अस्पताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्रों में मुफ्त में दवाइयां देकर नशा छुड़वाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने चिन्हित अपराधों को लेकर भी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चिन्हित अपराधों के मामले में केस की अच्छी तरह से बेहतर तरीके से कोर्ट में पैरवी की जाए। इन मामलों में जल्द से जल्द न्याय दिलाने के प्रयास होने चाहिए। बैठक में डीएसपी महेंद्र सिंह, जेल अधीक्षक संजय बांगड़, जिला न्यायवादी रमणीक यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा व रोहतास रंगा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें